बिलासपुर

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहा था जुआ, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी…. मौके से 8 जुआरी सहित 47 हजार रुपए और ताशपत्ती को किया जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले में जुआ, सट्टा सहित आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस लगातार विभिन्न कार्रवाइयों को अंजाम दे रही है, इसीक्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने बीती रात दयालबंद क्षेत्र के श्मशान में जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ा है। सिटी कोतवाली टीआई कलीम खान को मुखबिर से सूचना मिली कि श्मशान में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है, जहाँ तत्काल पुलिस ने दबिश देते हुए घेराबंदी की और मौके से 8 जुआरियों को धरदबोचा जिनके कब्जे से कुल 47 हजार 200 रुपए नगद सहित ताशपत्ती को जब्त किया गया है। पकड़े गए जुआरियों में 1. संजय मिश्रा पिता स्व.बृज मोहन मिश्रा उम्र 38 साल पता तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली 2. अभ्युदय सिंह पिता परशु सिंह ठाकुर उम्र 29  साल पता शुभम विहार मंगला थाना सिटी सिविल लाइन 3. विवेक भोई पिता रवि भोई उम्र 23 साल पता जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली 4. संतोष राजपूत पिता वीरू राजपूत उम्र 30 साल पता अशोक विहार थाना सरकंडा 5. लक्की श्रीवास पिता विजय श्रीवास उम्र 30 साल पता कतियापरा थाना सिटी कोतवाली6.शुभम करोसिया पिता संतोष करोसिया उम्र 24 साल पता छोटी कोनी थाना कोनी 7. विशाल उर्फ तरुण नामदेव पिता रोशन कुमार उम्र 26 साल पता तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली 8. विवेक सिंह पिता सी एस ठाकुर उम्र 27 साल पता जोरापारा सरकंडा थाना सरकंडा शामिल है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 188 और जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...