बिलासपुर

बिलासपुर : स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्यों के लिए प्रताड़ना का मामला…संचालिका और मैनेजर पर अपराध दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के लिए एक महिला कर्मचारी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका पूजा ढकाल एवं मैनेजर नीरू तमंग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसे आइवरी स्पा सेंटर में मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा गया था। प्रारंभ में कार्य सामान्य बताया गया, लेकिन कुछ समय बाद उससे उसकी इच्छा के विरुद्ध अनैतिक कार्यों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और सहयोग नहीं करने की स्थिति में बदनाम करने तथा उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि संचालिका और मैनेजर द्वारा लगातार दबाव और धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में आ गई, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और कर्मचारियों को मजबूर किया जाता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान स्पा सेंटर की गतिविधियों, कर्मचारियों की भूमिका और अन्य संभावित पीड़ितों से भी पूछताछ की जाएगी। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी की मांग भी उठने लगी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी