बिलासपुर

मैसूर से लाया गया रेप का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, थाना सिविल लाइन को किया गया सील…फिलहाल आरोपी जेल में….बढ़ सकती है परेशानी

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से अब एक और थाने को कंटेंटमेंट जोन बनाकर सील किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक रेप के आरोपी को पिछले दिनों मैसूर से गिरफ्तार कर लाया गया, जिसे पहले सिविल लाइन थाने में रखा गया, फिर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। आरोपी की सेम्पलिंग 1 जुलाई को की गई थी, वही अब उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। आरोपी को लाने 5 पुलिस कर्मी मैसूर गए थे, वहीँ उसे लाकर सिविल लाइन थाने में रखा गया था।

अब उस आरोपी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है, इसके साथ ही सिविल लाइन थाने को कंटेंटमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों का सेम्पल लिया जा रहा है, इसके अलावा सभी क्वारंटाइन में भेजे जा रहे है। वही इस दौरान सिविल लाइन थाने का कार्य तारबाहर थाने से संचालित किया जाएगा।

आरोपी के पॉजिटिव मिलने की जानकारी लेट से मिलने की वजह से उसे जेल में शिफ्ट कर दिया गया है, वही अब उससे अन्य कैदियों और जेल कर्मचारियों के भी संक्रमित होने की संभावना है, फ़िलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ जेल कर्मियों और कैदियों का भी सेम्पल लिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च...