बिलासपुर

एक और चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो चोर सहित दो खरीददार चढ़े हत्थे…चोरी गए सामान बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में हो रही सिलसिलेवार चोरियों के बीच सकरी पुलिस के हाथ एक सफलता लगी है। लगातार चौकसी के बाद सकरी पुलिस ने बीते दिनों हुए चोरी के मामले को सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल कॉलोनी सैदा निवासी प्रदीप कुमार तिवारी ने सकरी थाने में 16.03.2020 को अपने घर मे किसी अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे के पल्ले को तोडकर अंदर घुसकर पेटी एवं अटैची में रखे सोने , चांदी के जेवर, मोबाईल और नगदी रकम सहित 77500 रू को चोरी कर ले गए थे। जिसकी 20 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।।जिसकी तफ्तीश सकरी पुलिस कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सैदा निवासी रवि उर्फ अभिषेक भास्कर अपने पास चोरी का सोने चांदी का सामान रखकर बेचने के लिये ग्राहक ढूंढ रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुँच युवक से पूछताछ करने लगी। पहले तो युवक पुलिस को गुमराह करने लगा। लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो युवक ने अपने भाई राहूल भास्कर के साथ चोरी की घटना को रात में अंजाम देने की जानकारी दी। वही उसने यह भी बताया कि उनके द्वारा चोरी किए गए सामानों को सैदा और मेंड्रा के रहने वाले नंदू ध्रुव एवं गोलू उर्फ अरविंद सूर्यवंशी को बेचा है। सकरी पुलिस को चारों आरोपियों के कब्जे से 02 नग कान के टाप्स , 02 नग कान का टाप्स मय चैन के , 02 नग सोने की अंगूठी , 02 नग चांदी का सिक्का , 02 नग मोबाईल जब्त किए गए हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नशे की लत और रईश बनने की चाहत ने बना दिया चोर,सुने मकान की रैकी कर देते थे घटना को अंजाम..

सैदा निवासी रवि उर्फ अभिषेक भास्कर और उसका भाई राहुल भास्कर कम उम्र में ही नशे की गिरफ्त में आ चुके थे। जिसके खर्चे को लेकर वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे। कुछ घटनाओं में आंशिक सफलता मिलने के बाद आरोपी युवकों का हौसला बढ़ा और वह इसके माध्यम से रईश बनने के सपने बुनने लगे। पुलिसिया पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले क्षेत्र के सुने मकानों की रैकी करते थे, उसके बाद प्लान बनाकर घटना को अंजाम देंते थे।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें...