रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में 99 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक राजधानी से तो न्यायधानी से कांटेक्ट ट्रेसिंग से हुए संक्रमित…. प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 3400 के पार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मौजूदा कोरोना को लेकर बन रहे हालात अच्छे नजर नही आ रहे है। प्रदेश के अलग अलग जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को दस जिलों से 99 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमे अकेले रायपुर जिले के 46 है। इसके अलावा बिलासपुर से 9, जांजगीर से 18, दुर्ग से 2, बलौदाबाजार से 3, बीजापुर से 2, नारायणपुर से 6, कांकेर से 7 और राजनांदगांव और बेमेतरा से 1-1 मरीजों की पहचान हुई है। इस बीच राहत की बात यह है कि मंगलवार को 84 मरीजो को डिस्चार्ज किया है। जिन्हें मिलाकर अब  प्रदेश में संक्रमित मरीजो की संख्या 3415 हो गई है। जिनमे से अब तक 2728 मरीज ठीक हो चुके है। जबकि अब भी 673 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज किया जा रहा है। 

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ने बिगाड़ा जिले में कोरोना का खेल,,श्रम विभाग,महाधिवक्ता कार्यालय सहित यूनिवर्सिटी के आला अफसर के परिजन भी कोरोना के चपेट में..

न्यायधानी में बीते कुछ दिनों में एकाएक कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसमे से आने वाले पॉजिटिव मरीज कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग से संक्रमित हुए है, यानि कि सभी किसी ना किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए है। मंगलवार को भी जो 9 नए मरीज पॉजिटिव आए है। वह सभी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान ही संक्रमित हुए है। मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मरीजो में 5 महिला और 4 पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है उक्त संक्रमित मरीजो में चार महाधिवक्ता कार्यालय के कर्मचारी है। तो वही पूर्व में तिफरा से 39 वर्षीय युवक जो कि पॉजिटिव था। उसके ही परिवार के तीन सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा ग्रीन गार्डन में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की 62 वर्षीय माँ जो कि पंडित सुंदरलाल शर्मा के परीक्षा नियंत्रक की पत्नी है। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यही नही 41 वर्षीय सहायक लेबर कमिश्नर भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना के 66 एक्टिव मरीज मौजूद है। जिनका इलाज रायपुर और बिलासपुर कोविड हॉस्पिटलों में चल रहा है

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब