रतनपुर

रतनपुर में माँ महामाया मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए बंद रहेंगे कपाट….श्रद्धालुओं को इसके बाद मिलेगा दर्शन लाभ,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सिद्ध शक्ति पीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार आगामी रविवार, 07 सितंबर 2025 को होने वाले चन्द्र ग्रहण के कारण मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित रहेगी। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि इस दिन रात 9 बजकर 57 मिनट से चन्द्र ग्रहण लगेगा। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जिसके चलते मंदिर में पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्था पहले ही रोक दी जाती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए 07 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ही महामाया देवी मंदिर रतनपुर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मैनेजिंग ट्रस्टी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले ही मंदिर में आकर देवी के दर्शन कर लें। ग्रहण एवं सूतक काल में मंदिर के भीतर किसी भी प्रकार की पूजा-अर्चना या दर्शन वर्जित माने जाते हैं। ग्रहण समाप्त होने और मंदिर के शुद्धिकरण के पश्चात ही कपाट पुनः खोले जाएंगे।

विदित हो कि महामाया देवी मंदिर रतनपुर नवरात्रि सहित विशेष पर्वों पर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहता है। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,