बिलासपुर

एसीबी को रिश्वतखोरी में मिली बड़ी सफलता, जिला समन्वय अधिकारी, बीईओ और पटवारी… तीन अलग अलग मामलो में रिश्वत लेते पकड़ाए

रमेश राजपूत

बिलासपुर/ सूरजपुर/रायपुर –  एसीबी की टीम को रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी ,जब तीन अलग अलग मामलो में जिला समन्वय अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और पटवारी रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े गए।

पहला मामला बिलासपुर का है जहाँ जिला पंचायत में रूर्बन मिशन समन्वयक को 35000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार ,केंद्र सरकार की रूर्बन मिशन योजना के लिए ग्राम पंचायत भदौरा हेतु 14 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी जिसकी पहली किस्त रिलीज करवाने ग्राम पंचायत भदौरा के सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार राजगीर 50 वर्ष, जिला पंचायत बिलासपुर पहुचे। जहा क़िस्त रिलीज़ करने के एवज में रूर्बन मिशन समन्वयक नवीन कुमार देवांगन द्वारा 35000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। रिश्वतखोर को पकड़वाने की मंशा से विजय कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी बिलासपुर में दर्ज कराई। एसीबी ने सफल कार्यवाही करते हुए नवीन कुमार देवांगन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

दूसरा मामला जिला सूरजपुर का है, जहाँ सूरजपुर निवासी ओम प्रकाश योगी पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान अध्यापक हैं। जो लॉक डाउन के दौरान का वेतन लेने बी ई ओ सूरजपुर पहुँचे। जहा खंड शिक्षा अधिकारी कपूर चंद साहू द्वारा वेतन देने के एवज में 30000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत शिक्षक ने एसीबी कार्यालक अम्बिकापुर में दर्ज कराई। एसीबी ने सफल कार्यवाई करते हुए कपूर चंद साहू को 25000 रुपए रिश्वत लेते धर दबोचा।

वही तीसरे मामले में एसीबी रायपुर द्वारा नवागढ़ पटवारी को 2800 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर, जिला बेमेतरा निवासी नरेंद्र चतुर्वेदी 28 वर्ष पिता के मौत हो जाने के कारण उनके नाम से धारित भूमि का फौती अपने, अपनी माँ तथा भाई के नाम दर्ज कराने हेतु पटवारी कार्यालय पहुँचा , जिस कार्य के एवज में अंधियार खोर नवागढ़ महिला पटवारी लोचन साहू द्वारा 7500/- रिश्वत की मांग की गई।पीड़ित ने एसीबी रायपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराई । एसीबी ने सक्रिय कार्यवाही करते हुए पतवारी लोचन साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। तीनो ही मामलों में एसीबी की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए, यह मैसेज दिया है कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर किसी को नही नही छोड़ा जाएगा। तीनों ही मामलों में राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग में चल रही भ्रष्टाचार की पोल खुली है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...