बिलासपुर

राज्य पुलिस ने अपने कंधों पर धारण किया छत्तीगसढ़ पुलिस का प्रतीक चिन्ह, अपार धैर्य, सहनशक्ति, जिजीविषा, संवेदनशीलता और गंभीरता का है प्रतीक

रमेश राजपूत

बिलासपुर- वर्ष 2000 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद प्रदेश के पुलिस अधिकारियों/कर्मियों द्वारा यह इंसिगनिया (प्रतीक चिन्ह)धारण नहीं किया जा रहा था छत्तीसगढ़ राज्य की विशिष्टताएं व विविधताओं को समाहित कर राज्य पुलिस ने गठन संकेत इंसिंगनिया( प्रतीक चिन्ह) पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

इसमें ढाल, ढाल की सुनहरी बॉर्डर, अशोक चिन्ह ,सूर्य रूपी प्रगति चक्र, बाइसन हॉर्न बना हुआ है साथ ही ‘परित्राणाय साधुनाम’ लिखा हुआ है प्रतीक में उल्लेखित 2000 राज्य गठन का वर्ष है ढाल का रंग गहरा नीला है जो अपार धैर्य सहनशक्ति जिजीविषा संवेदनशीलता और गंभीरता का प्रतीक है। राज्य शासन की स्वीकृति पश्चात छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा इस इंसिंगनिया (प्रतीक चिन्ह )को सभी अधिकारियों /कर्मियों को अपनी वर्दी में कंधे में लगायें जाने हेतु निर्देशित किया।

बिलासपुर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को इंसिंगनिया (प्रतिक चिन्ह) लगाने हेतु बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल ने बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा को पुलिस कंट्रोल रूम बिलासपुर में आमंत्रित किया ,जिन्होंने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर उपस्थित हो कर सर्वप्रथम अपने वर्दी मे छत्तीसगढ़ पुलिस के इंसिंगनिया(प्रतिक चिन्ह )को लगाया और उसके बाद स्वयं जिले के कप्तान प्रशान्त अग्रवाल की के कंधों पर इंसिंगनिया (प्रतिक चिन्ह )को लगाया।

बारी बारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ओम प्रकाश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल सभी नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया, आर एन यादव, सत्येंद्र पांडेय सहित शहर के सभी थाना प्रभारियों, रक्षित निरीक्षक सूबेदार को भी द्वय अधिकारियों द्वारा प्रतिक चिंह उनके कंधो पर  लगाया गया। इसके पश्चात सभी थाना प्रभारियों को उनके मातहत कर्मचारियों के लिए इंसिगनिया (प्रतीक चिन्ह) का वितरण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...