रायपुर

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र शंका बनी वजह, फोन पर बात करने को लेकर हुआ था विवाद, गैस सिलेंडर मारकर उतारा गुस्सा

डेस्क

रायपुर- पति–पत्नी में मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद इतना उग्र हो गया कि पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, रायपुर के राजातालाब इलाके में अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की रात भी दोनों पति –पत्नी में मोबाइल पर बात करने पर विवाद हुआ, विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर घर मे रखे गैस सिलेंडर को पत्नी के चेहरे पर दे मारा, जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई। मृतिका का नाम पिंकी उर्फ तारा यादव है। घटना के बाद आरोपी पति प्रहलाद यादव ने खुद थाने जाकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गैस सिलेंडर को बनाया हथियार

पति प्रहलाद यादव ने 5 किलो वजनी सिलेंडर से पत्नी पर हमला बोला, चेहरे पर सिलेंडर लगने से महिला की मौत हो गई है, मृत महिला की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। दोनो का एक 2 साल का बच्चा भी है। मृतिका मंदिर हसौंद के कोटनी गांव की रहने वाली है जिसकी चार साल पहले आरोपी से शादी हुई थी।

error: Content is protected !!
Letest
जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों...