रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में मिले 146 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, राजधानी में टूटा कहर….संक्रमितों की संख्या हुई 3679 तो वही एक मरीज की हुई मौत

रमेश राजपूत

रायपुर– विश्व में अब तक कुल 11669259 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 539906 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं , जिनमें कुल 767296 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 21129 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 196150 सेम्पल्स की जांच की गई। जिसमें 3679 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई , जिनमें अब तक कुल 2903 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए जा चुके है, वही 781 मरीज सक्रिय हैं। प्रदेश में आज कुल नए 146 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें जिला रायपुर से 56 , नारायणपुर से 38 , बीजापुर से 13 , कोरबा से 09 , सरगुजा से 06 , बलरामपुर , बिलासपुर से 05-05 , जांजगीर – चांपा से 03 , दंतेवाड़ा , कांकेर , बेमेतरा से 02-02, दुर्ग , राजनांदगांव , कवर्धा , सूरजपुर व जशपुर से 01-01 मरीज पाए गए है। आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है, वही बीती रात नारायणपुर जिले से कुल नए 07 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई थी, इसके अलावा आज जिला सरगुजा निवासी 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई है, जिसका उपचार एम्स में चल रहा था।

बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक से फिर मिले पॉजिटिव…

जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम खोरसी से ही फिर तीन नए संक्रमित मरीज मिले है। जिसमे एक मेल और दो फीमेल है। जिन्हें बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। आपको बता दे बुधवार को भी खोरसी में रहने वाले जवान के संपर्क में आने वाले 13 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तो गुरुवार को उनके पड़ोसी 23 वर्षीय पुरुष सहित 16 वर्षीय लड़की के साथ 28 वर्षीय महिला संक्रमति हुई है। जो बस्तर से लौटे जवान के घर शादी समारोह में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब तक उस गांव के 40 लोगो की आरडी किट से जांच कराई गई थी। जिसमे सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही गुरुवार को 6 अन्य लोगों की आरटी पीसीआर जांच कराई गई है। जिन्हें मिलाकर अब ग्राम खोरसी से 16 लोगो की रिपोर्ट रायपुर से आनी है। अब जिले में नए मरीजो को जोड़ कर 85 एक्टिव मरीज हो गए है। जिनका इलाज कोविड 19 हॉस्पिटलों में किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि गुरुवार को बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल से 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार