बिलासपुर

अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक ने दिए विशेष निर्देश….यातायात व्यवस्था को भी किया जाएगा सुगम….बैठक लेकर की गई समीक्षा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में बढ़ते क्राइम रेट को कम करने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल इनदिनों काफी सक्रिय नजर आ रहे है। जिनके निर्देश पर शनिवार को सभी थानेदारों ने इसे गंभीरता से लेते हुए हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाया और उन्हें अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी भी दी। शनिवार को चलाये गए इस अभियान के तहत जिले में 89 हिस्ट्रीशीटर थाने बुलाए गए थे। जिन्हें थाना प्रभारियों ने जमकर फटकार लगाई। यही नही उनके पूछताछ में जानकारी ली कि हिस्ट्रीशीटर अपने जीवन यापन के लिए क्या काम करते है। ताकि इसका पता चल सके कि वे लोग अपना घर-परिवार चलाने के लिए कुछ गलत कार्य तो नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी। आपको बता दे शनिवार को बिल्हा पुलिस से 16, कोनी से 14, चकरभाठा से 2, सीपत से 7, तोरवा से 5, हिर्री से 3, बेलगहना से 4, सरकंडा से 12, रतनपुर से 5, तखतपुर से 5, सिविल लाइन से 6, सिटी कोतवाली से 6, सकरी से 2 और कोटा पुलिस ने 2 हिस्ट्रीशीटर की क्लास ली। 

एसपी ने यातायात थाना प्रभारियों की ली बैठक..

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ सुदृण करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल में विभिन्न थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। जहाँ यातायात व्यवस्था के लिए सबसे बड़े बाधक नो पार्किंग एवं रॉन्ग पार्किंग करने वाले वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही को तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर के यातायात प्रबंध व्यवस्था, मोटर व्हीकल एक्ट तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के संबंध में महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट का परिपालन करने के साथ शहर के सरकंडा, तिफरा,कोतवाली, लिंकरोड और मंगला के यातायात थाना प्रभारियों को सघन और नियमित बीट पेट्रोलिंग किए जाने निर्देशित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...