रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में रविवार को 150 नए कोरोना पॉजिटिव, 15 जिलों से हुई पहचान….तो वही दो की मौत


रमेश राजपूत

रायपुर- छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के एक ही दिन सबसे ज्यादा मरीजों का रिकार्ड टूट गया। अब तक कोरोना के 150 नए मरीज सामने आए हैं। जिनमें रायपुर में अभी तक 96 नये केस सामने आ चुके हैं। वहीं जांजगीर चांपा में 17, कांकेर में 9, सरगुजा में 5, बालोद, बस्तर, कोरिया, नारायणपुर व बिलासपुर में 3-3, धमतरी में 2 और दुर्ग, गरियाबंद, रायगढ़, बलरामपुर, बलौदाबाजार और कबीरधाम में 1-1 नये कोरोना के मरीज मिले हैं वहीं देर रात मिले 34 मरीजों में दुर्ग से 14, राजनांदगांव से 10, बालोद से 5, रायपुर से 3, बलौदाबाजार से 2 मरीज मिले थे। रविवार को प्रदेश में 2 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। रायपुर निवासी 41 वर्षीय मरीज ह्रदयाघात व अन्य बीमारी से पीड़ित था, जिसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डाक्टरों ने ऐहितियातन उसका टेस्ट कराया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही दुर्ग निवासी कोरोना के साथ सेप्टिक शॉक व अन्य बीमारी से पीड़ित था। इन दोनों की मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा 19 पहुंच गया है। 83 मरीज प्रदेश के अलग-अलग कोविड हॉस्पिटल्स से डिस्चार्ज किए गए हैं, इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 909 हो गई है, रायपुर जिले में रविवार को 96 नए मरीज की पहचान की गई। इन कोरोना संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक संख्या सुरक्षाबल के जवानों की है। आज मिले मरीजों मेंं स्टूडेंट, हाउस वाइफ, डॉक्टर और तुलसी बाराडेरा में सीआरपीएफ के 32 जवान संक्रमित मिले है। इसके अलावा आंरग में आईटीबीपी के 8 जवान पॉजिटिव मिले है, साथ ही विदेश से लौटे 6 मरीज, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव और समता कॉलोनी से 6 पॉजिटिव मिले है। वहीं समता के साथ-साथ कई इलाकों से संक्रमित मरीज पाये गए है। इसके अलावा जवान के परिजन भी संक्रमित है। आज मिले सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।जिले में फिर एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, ये सभी हसौद में मिले हैं, मरीजों में 5 बच्चे, 1 महिला, 11 पुरुष शामिल हैं। 10 जुलाई को रायगढ़ के अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई थी, मृतक मरीज हसौद का रहने वाला था। ये सभी मरीज उसके परिवार और पड़ोस में रहने वाले हैं, जो उसके संपर्क में आए थे।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...