रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में जारी है कोरोना का कहर, रविवार को 1924+ नए मरीजों की पहचान, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 123000 के पार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना की रफ्तार में आंशिक कमी आई है। जहाँ पिछले 24 घन्टो में 1924 नए संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है। आपको बता दे यह आकड़ा बीते कुछ दिनों से 2000 प्लस में था। जिसमे रविवार को कमी दर्ज की गई है। लेकिन रोज की तरह ही प्रदेश के राजधानी से सर्वाधिक 307 नए मरीज मिले है। दुर्ग में 119, राजनांदगांव में 128, बालोद में 40, बेमेतरा में 20, कवर्धा में 36, रायपुर में 307, धमतरी में 17, बलौदाबाजार में 63, महासमुन्द में 47, गरियाबंद में 19, बिलासपुर में 126, रायगढ़ में 184, कोरबा में 139, मुंगेली में 20, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 4, सरगुजा में 83, कोरिया में 29, सूरजपुर में 71, बलरामपुर में 33, जशपुर में 15, बस्तर में 80, कोंडागांव में 43, दंतेवाड़ा में 23, सुकमा में 41, कांकेर में 26, नारायणपुर में 11, बीजापुर में 57 एवं अन्य राज्यों के 4 मरीज मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 123324 हो गई है। जिनमे से रविवार को 2220 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिसके साथ प्रदेश में कोरोना से जंग जितने वाले मरीजो की संख्या 93731 हो गई है। जबकि अब भी 28548 मरीज कोरोना से संघर्ष कर रहे है। इस बीच रविवार को प्रदेश में 9 संक्रमित मरीजो की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे रायपुर तीन,दुर्ग, भिलाई और रायगढ़ के दो दो मरीज शामिल है। जिनके मौत के बाद यह आकड़ा बढ़कर 1045 हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब