कोटा

जादू-टोने के शक में महिला की तीर मारकर हत्या, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया जुर्म दर्ज…..

रमेश राजपूत

कोटा- जादू-टोने के शक में भतीजे ने अपनी ही चाची की तीर मार कर हत्या कर दी| जिसकी शिकायत महिला के पति ने थाने में दर्ज कराई है| घटना कोटा थाना क्षेत्र की है| मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छुईहा निवासी रमेश सौता खेती किसानी का काम करता है| जिसके भतीजे जयप्रकाश पिता मानसिंह सौता की पत्नी ने पिछले साल बिलासपुर अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था, जिसकी मृत्यु अस्पताल में ही हो गई| जयप्रकाश अपनी बेटी की मृत्यु का जिम्मेदार अपनी चाची को मानता था, और उस पर जादू टोने का आरोप लगाता था| अप्रैल महीने में जयप्रकाश की पत्नी राजकुमारी की तबीयत खराब हो गई, उसे लेकर वह अपने ससुराल छतौना चला गया

10 जुलाई को वह पुनः छुईहा वापस आया| 12 जुलाई की रात रमेश सौता अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोने चला गया| 13 जुलाई की सुबह 4:00 बजे रमेश सौता की पत्नी परदेश बाई ने जानकारी दी कि, जयप्रकाश ने उस पर धनुषतीर से हमला कर दिया है| प्रार्थी ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी| परदेश बाई को इलाज के लिए कोटा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

रमेश सौता ने इस घटना की शिकायत कोटा थाना में दर्ज कराई| पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है, जो अभी फ़िलहाल फरार है।

error: Content is protected !!
Letest
रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा,