रतनपुर

चोरी का डीजल खरीद फ़रोख़्त करने वाले दो चढ़े पुलिस के हत्थे, 40 लीटर डीजल जब्त…टैंकर से डीजल चोरी कर खपाते थे ट्रकों में

जुगनू तंबोली

रतनपुर– बाईपास क्षेत्र में डीजल टैंकर से चोरी का डीजल खरीद कर कम दामो पर ट्रकों में सप्लाई करने वाले एक गिरोह को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर ने बीती रात को रतनपुर बाईपास रोड में छापेमारी की जहाँ अजीज खान पिता नवाब खान के घर से पुलिस ने चोरी के 40 लीटर डीजल को बरामद किया, मौके से पुलिस ने एक और व्यक्ति को भी पकड़ा है जिसका नाम रहमान पिता फरीद खान निवासी पेंडरवा है।

दोनों रात में डीजल को खपाने की तलाश में थे, तभी पुलिस टीम ने दबिश दी और उन्हें धर दबोचा। गौरतलब है कि पकड़े गए अजीज खान के घर से पूर्व में ही बड़ी मात्रा में चोरी के डीजल को जब्त किया गया था, वही फिर इस कार्रवाई में 40 लीटर डीजल को जब्त किया गया है। रतनपुर दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ जुर्म दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...