बिलासपुर

ट्रांसफार्मर बदलने बिजली विभाग नही ले रहा रुचि, पिछले 6 दिनों से नही है बिजली… उपस्वास्थ्य केंद्र, पेट्रोल पंप सहित ग्रामीणों को अंधेरे में काटनी पड़ रही रात….कोई तो सुन लो गुहार

उदय सिंह

बिलासपुर– जिले के ग्राम पचपेड़ी में पिछले 6 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प है, क्योकि यहाँ लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना कई बार बिजली विभाग को दी जा चुकी है, बावजूद अब तक कोई पहल नही की गई है।

बारिश के मौसम में 6 दिनों से बिना बिजली के गुजारा करना ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। रात के समय पूरे गाँव मे अंधेरा पसरा रहता है, वही बिजली आपूर्ति ठप्प होने की वजह से उप स्वास्थ्य केंद्र में भी सेवाएं बाधित हो रही है, वही पेट्रोल पंप, आटा चक्की, बोरवेल सहित अन्य कार्य भी प्रभावित है।

ग्रामीणों ने गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना कई दफे विभाग को दे चुके है, फिर भी अब तक कोई सुनवाई नही हुई है। ग्रामीण अब लाचार हो चुके है, जो कोरोना काल मे शासन, प्रशासन से राहत मांग रहे है। एक ओर सरकार बिजली बिल में बड़ी राहत देते हुए आधा बिजली बिल माफ कर रही है, वही दरों में भी बढ़ोतरी नही कर प्रदेशवासियों को राहत दे रही है, तो वही बिजली विभाग के कुछ जिम्मेदार ऐसी उदासीनता दिखा सरकार की मंशा को पलीता लगा रहे है। 

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...