बिलासपुर

VIDEO: नेहरू नगर में हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड…9 जुआरी गिरफ्तार, जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में जमी थी जुए की महफिल, BMW समेत 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के पॉश इलाके स्मार्ट रोड, नेहरू नगर स्थित जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में चल रहे कथित हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर थाना सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू टीम ने बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शहर में सनसनी फैल गई है, क्योंकि पकड़े गए आरोपियों में कई ऐसे नाम शामिल हैं जो शहर में रसूखदार माने जाते हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। मौके पर पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी–
1. चंद्र प्रकाश पाण्डेय पिता जीवन प्रसाद उम्र 43 वर्ष स्वर्णिम ऐरा सरकंडा
2. सागर मंगेशकर पिता स्व. पुनाराम मंगेशकर उम्र 30 वर्ष मंगला गजमोहिनी परिसर
3. नितेश चंद शर्मा पिता जे.के. शर्मा उम्र 45 वर्ष आसमा सिटी फेज 2
4. दुर्गेश सारथी पिता परदेसी सारथी उम्र 32 वर्ष जरहाभाठा मिनी बस्ती
5. अखिलेश त्रिवेदी पिता भगवत दास उम्र 52 वर्ष नेहरू नगर सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड
6. अमन धर पिता उमेश धर उम्र 28 वर्ष डबरीपारा बिलासपुर
7. आशीष खूंटे पिता मूलचंद खूंटे उम्र 27 वर्ष कस्तूरबा नगर
8. रोशन सोनी पिता प्रताप सिंह सोनी उम्र 31 वर्ष उसलापुर ओवरब्रिज
9. सृजन शर्मा पिता सुरेश शर्मा उम्र 27 वर्ष सिटी मॉल के पास शामिल हैं। इन नामों के सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 84,400 नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त वाहनों में Creta (CG10BZ9995), Glanza (CG10CD5550), BMW X1 (DD018888) और Thar (CG10AZ0015) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 45,84,400 है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह जुए का अड्डा कब से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन और संपर्कों की भी जांच की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का खुलासा हो सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल...