बिलासपुर

बाइक सवार ग्रामीण को हाईवा ने मारी ठोकर, मौके पर ही 10 वर्षीय बच्चे की मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक हाइवा ने बाइक सवार ग्रामीण को अपने चपेट में ले लिया। जहां बाइक में बैठे 10 वर्षीय बच्चे कि मौके पर ही मौत हो गई है। यह पूरा घटनाक्रम ग्राम पौंसरा का है।

जहां हनुमानी प्रसाद सूर्यवंशी अपने बडे साढू ब्यासनारायण रात्रे के पुत्र विकास रात्रे जो की सीपत से उनके यहां घूमने आया था। उसके साथ शुक्रवार को दोपहर अपने मोटर सायकल हीरो स्पलेंडर क्रमांक CG10BN1697 बाइक में सवार होकर मंडला तालाब नहाने जा रहे थे। तभी पौंसरा आवास मोहल्ला अटल चौक रज्जू सिंह के दूकान के सामने पहुंचे ही थे

कि तभी हाईवा ट्रक क्रं.CG22G9701 के चालक ने लापारवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे विकास रात्रे हाइवा के चक्के के संपर्क में आ गया। जिससे बच्चे कि मौके पर ही मौत हो गई।

इधर घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वही मामले में कोनी पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,