रतनपुर

माँ महामाया मंदिर परिसर में दिव्यांग दर्शनार्थियों को मिलेगा अब व्हीलचेयर की सुविधा…समाज कल्याण विभाग ने उपलब्ध कराएं सहायक उपकरण

जुगनू तंबोली

रतनपुर – देवनगरी रतनपुर में माता के दरबार पर दिव्यांग श्रद्धालुओं को राहत देने मंदिर ट्रस्टी के साथ अब अंचल के श्रद्धालु भी प्रतिबद्ध है। जिसका सकारत्मक असर अब धरातल में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को समाज कल्याण विभाग बिलासपुर के कर्मचारी सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर दर्शन हेतु पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने मंदिर परिसर में भ्रमण कर माता का दर्शन किया। इस बीच उन्होंने मंदिर ट्रस्ट को सहयोग देने इच्छा जाहिर की। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ समाज कल्याण विभाग बिलासपुर के कर्मचारियों ने चर्चा की। जहाँ मंदिर परिसर में आने वाले शारिरिक रूप से अक्षम सहित दिव्यांगों को दर्शन के लिए होने वाली दिक्कतों पर निर्णय लिया गया। हालाकि समाज कल्याण विभाग बिलासपुर के कर्मचारी पहले ही इस पहलू को ध्यान में रख सहयोग देने उत्साहित थे। जिसको मूर्तरूप देने उन्होंने मंदिर परिसर में तीन विल चेयर डोनेट किया। जिससे अब अंचल के दिव्यांग श्रद्धालु भी आसानी से माँ महामाया के दर्शन पा सकेंगे। इस योगदान को लेकर महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला