बिलासपुर

नही थम रहे बाइक चोरी के मामले, फिर दो थाना क्षेत्रों से 2 बाइक पार….गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

रमेश राजपूत

बिलासपुर- पड़ोसी की बाइक लेकर गांव गए एक ग्रामीण की बाइक वापसी के दौरान मुख्य चौराहे से गायब हो गई तो वही दूसरे मामले में घर के अहाते में खड़ी बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई निवासी प्रार्थी राकेश यादव पड़ोसी की बाइक सीजी 10 एक्यू 3743 को लेकर 15 जुलाई को पचपेड़ी गया था, जहाँ से वापस लौटते समय गुरुनानक चौक तोरवा में गुटखा लेने के जैसे ही उसने गाड़ी खड़ी की वह गायब हो गई, जिसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई गई है,

वही दूसरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास निवास करने वाले योगेंद्र जायसवाल के साथ हुआ है, जिन्होंने बीती रात अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 ए एल 2104 को घर के अहाते में खड़ी कर रात में सो गए थे, जब सुबह उठने पर उनकी बाइक घर से गायब थी तो उन्होंने भी इसकी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। शहर के भीतर लगातार बाइक चोर पकड़े जा रहे है बावजूद इसके बाइक चोरी की वारदातें थमने का नाम नही ले रही है,

इन चोरियों से ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोई गिरोह जिले में सक्रिय है, जिसके कई सदस्य सक्रिय है वही जो पकड़ में आ रहे है वह जेल चले जा रहे है और उनकी जगह दुसरे सदस्य घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...