जांजगीर चाँपा

सत्ता का ऐसा गुरुर की पहले खुद तोड़े नियम, जब खबर छपी तो देने लगे खुलेआम धमकी……जनप्रतिनिधित्व का ऐसा माखौल पार्टी को कर रहा दागदार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा– जिले के हसौद ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अपने ख़िलाफ़ छपी खबर से इतने बौखला गए है कि वह यह भूल गए है 15 वर्षो से सत्ता से दूर रहने वाली पार्टी के एक जिम्मेदार पद में आसीन होकर पार्टी का ही बट्टा लगा रहे है। उनकी हरकतें ऐसी है कि अब खुलकर उन्होंने अपने वॉट्सएप स्टेटस में पत्रकारों को धमकी तक दे डाली है।

दरअसल मामला गोधन न्याय योजना के शुरुआत कार्यक्रम के दौरान का है जहाँ संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जैजैपुर रेस्ट हाउस में भोजन की व्यवस्था की गई थी, जहाँ हसौद ब्लॉक कॉंग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव भी पहुँच गए। जबकि हसौद को कोरोना महामारी से संक्रमित मरीज मिलने की वजह से कंटेंटमेंट जोन बनाकर संक्रमण को रोकने प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए है, बावजूद इसके ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियमों को ताक में रखकर रेस्ट हाउस पहुँच गए थे, जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की पूरी संभावना थी।

जब इस पूरे वाकिये को लेकर स्थानीय पत्रकार ने प्रमुखता से इस लापरवाही की ख़बर प्रसारित की तो उसके बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अपना आपा खो बैठे और पत्रकारों को धमकी तक दे डाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पद पर जिम्मेदारी सम्हालने वाले इन जनाब को इतना तक खयाल न रहा है वह अपनी इस हरकत से अपने साथ ही कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे है, रही बात पत्रकारों को धमकी देने की तो उनका जो काम है वही बेहतर तरीके से उसे अंजाम तक पहुँचाते है, फिर तो इस मामले में कोरोना महामारी के संक्रमण और केंद्र एवं राज्य सरकार के आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू है, इन हालातों में भी ऐसी हरकत कही न कही कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल करने वाली है, फ़िलहाल अपनी इस हरक़त से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष सुरेंद्र भार्गव सुर्खियों में आ चुके है, जो लगता है आगे भी जल्द सुर्खियों में बने रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...