क्राइम तखतपुर

अगर देर रात तखतपुर मुँगेली मार्ग जानें का है प्लान तो हो जाइए सावधान,, रात के अंधेरे में आरोपी इस तरह दे रहे घटना को अंजाम…

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर- थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार युवकों के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना पता ग्राम खपरी के भवानी राईस मिल के पास मेन रोड का बताया जा रहा है। जहा मुंगेली से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात तीन आरोपियों द्वारा लूटपाट कर जमकर पिटाई की गई युवक जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से बच निकले जिसकी शिकायत उन्होंने शनिवार सुबह तखतपुर थाने में दर्ज कराई है जहां अमलडिहा निवासी आकाश यादव जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को वह अपने दोस्त दिनेश ध्रुव तथा चंदन दास मानिकपुरी के साथ चंदन दास को छोडने मुंगेली गया थे।

जहां पर उसे घर में छोड कर प्रार्थी अपने दोस्त दिनेश ध्रुव के साथ वापस अपने गांव अमलडीहा जा रहा था कि रास्ते में 27.08.2022 को रात्रि 01.30 बजे करीब वह ग्राम खपरी के भवानी राईस मिल के पास मेन रोड पर पहुचे थे जहां पर तीन आदमी रोड पर खडे थे। जहा युवकों ने उनसे बाइक में पेट्रोल डालने के उद्देश्य से जानकारी लेने की कोशिश की। तभी मौके पर मौजूद आरोपियों ने उनके साथ लूट पाट करते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। उक्त घटना में आरोपीयो ने प्रार्थी और उनके साथी कें दोनो मोबाइल सहित उनसे करीब 2000 रूपए लूट लिए। इधर मामले में तखतपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...