रतनपुर

खूंटाघाट डेम में पर्याप्त जल का हुआ भराव, वेस्टवियर से छलकने की कगार पर पहुँचा जलस्तर…. अच्छी वर्षा से बन सकता है अनुपम नज़ारा

जुगनू तंबोली

रतनपुर– जिले का सबसे बड़ा बाँध संजय गांधी जलाशय यानी खुंटाघाट बांध अब छलकने लगा है, सोमवार तक अगर फिर बारिश होती है तो यहाँ से पानी छलककर वेस्टवियर से बहना शुरू हो जाएगा, बांध के भरने की खुशी किसानों के चेहरों और खारंग जलाशय के अधिकारियों पर साफ महसूस की जा सकती है। खूंटाघाट बांध के भर जाने से किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल पायेगा। इस साल बाँध में पहले से ही पर्याप्त जल का भराव था वही सावन माह में हुई वर्षा से अब बाँध का पानी छलकने लगा है। बांध में क्षमता के अनुरूप पूर्ण भराव की स्थिति बन गई है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक बांध में कुल क्षमता के करीब जल का भराव हो चुका है वही केचमेंट एरिया के नदी नालों से बांध में अभी भी पानी आ ही रहा है। बांध में पानी का भराव पूर्ण हो जाने के बाद वेस्टवियर से पानी का बहाव शुरू हो जाता है, जो अत्यंत मनोहारी नज़ारा होता है, पिछले वर्ष की भाँति ही इस समय वेस्टवियर से पानी का बहाव कभी भी शुरू हो सकता है, वही फ़िलहाल खूंटाघाट चारो तरफ से लबालब नजर आ रहा है। 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर