अवर्गीकृत

इस रविवार दीनबंधु हेल्प फाउंडेशन कर रहा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

डेस्क

बिलासपुर के लिए यह अच्छी खबर है कि यहां के युवा सार्थक प्रयासों में अपनी ऊर्जा खपा रहे हैं । अलग-अलग संगठनों के द्वारा लगातार रक्तदान शिविर, गरीबों को भोजन और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । इन्हीं में से एक दीनबंधु हेल्प फाउंडेशन द्वारा इस रविवार 18 अगस्त को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जरहाभाठा सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी पंचायत भवन में किया जाएगा। रविवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक चलने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क बी एम आई टेस्ट, सिकलसेल टेस्ट , एचबी टेस्ट ,शुगर टेस्ट और फ्री मेडिसिन उपलब्ध कराई जाएगी। दीनबंधु हेल्प फाउंडेशन को लायंस क्लब बिलासपुर , आयुर्वेदा हेल्थ हाउस, चोकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज बिलासपुर कदंम फाउंडेशन बिलासपुर का भी सहयोग मिल रहा है।

इस निशुल्क शिविर में बिलासपुर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर के के श्रीवास्तव, डॉ आशुतोष तिवारी, डॉ चंद्रशेखर उइके, डॉक्टर जी के मित्तल, डॉ प्रीति मित्तल,डॉ मनोज गेमनानी,डॉ हेमलता राजमणि, डॉ अमित सिंह,डॉ लव श्रीवास्तव,डॉ राकेश जुनेजा, डॉ ममता बरेल, डॉ आर यादव, डॉ सोनल मिश्रा , डॉ मोनिका महिलांग,डॉ मनोज सिंह, डॉक्टर श्वेता चेतानी , डॉ प्रियंका शर्मा , डॉ अनीता श्रीवास्तव,डॉ अमन अग्रवाल, डॉ शांतुलन मिश्रा, डॉ धनंजय यादव, लायन नरेंद्र साहू का सहयोग मिलेगा ।

इनमें आई स्पेशलिस्ट से लेकर गायनिक, एमडी और शिशु रोग विशेषज्ञ भी शामिल है। इसलिए यहां पहुंचने वाले मरीजों को अलग अलग विशेषज्ञों से जांच कराने की निशुल्क सुविधा हासिल होगी। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को राहुल मेडिकोज, श्री शिवम मेडिकल स्टोर्स, आहूजा मेडिकल स्टोर्स ,अमर मेडिकल स्टोर्स, ओम लाइफलाइन मेडिकोज, विनीता मेडिकल श्री गोपाल मेडिकल स्टोर्स का भी सहयोग मिल रहा है, जिनके द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी ।

इस आयोजन को सफल बनाने में दीनबंधु हेल्प फाउंडेशन के दीनदयाल साहू, अरुण साहू, दिव्या राठौर, राहुल जग्यासी ,नितेश मोहले, शुभम पटेल ,दरस पटेल ,अंशुमन राठौर , दिगंता गुप्ता, दिव्या तंबोली जतिन सिंह जया साहू सौरव नाग चौधरी, परमेश्वर साहू, शारोन कुजुर आस्था साहू और अन्य सदस्य जुटे हुए हैं । आपको बता दें कि दिन बंधु हेल्प फाउंडेशन द्वारा इसी तरह सामाजिक सरोकार के कार्य लगातार किए जा रहे हैं , जिन के सभी सदस्य ऊर्जावान, नेकदिल युवा है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...