बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- आबकारी, पुलिस, जेल सहित बटालियन तक पहुँचा कोरोना वायरस, न्यायधानी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से मिले 18…..तो 1 महिला की हुई मौत भी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – एसपी ऑफिस,जेल के बाद अब कोरोना ने आबकारी में विभाग में भी सेंध लगा दी है। कोरोना के कहर से अब आबकारी विभाग के कर्मचारी भी अछूते नही है। रविवार को कोरोना जाच में तीन उप निरीक्षक भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। आपको बता दे रविवार को जिले से 18 नए पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे 10 मेल और 8 फीमेल शामिल है। इनमें से किसी भी मरीजी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है। आबकारी विभाग के तीन प्रशिक्षु उप निरीक्षक जिनमे न्यू सरकंडा निवासी 28 वर्षीय युवक,सरकंडा निवासी 29 वर्षीय युवक सहित उसलापुर सागर दीप कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये तीनों युवा 7 से 18 जुलाई तक अंबिकापुर में रहे थे। वहां इनकी विभागीय यानी सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग हुई थी। बिलासपुर लौटने के बाद तीनों अपने घर पर थे। इसी बीच ट्रेनिंग में शामिल हुए उनके एक साथी युवक की रिपोर्ट रायपुर में पॉजिटिव आई तो इन तीनों मरीजों ने भी जांच कराया। जहाँ वह पॉजिटिव पाए गए हैं। वही सकरी बटालियन की एक महिला एएसआई और दो हेड कांस्टेबल सहित चार लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिसमे 31 वर्षीय महिला एएसआई,सहित 38 और 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल के साथ 38 वर्षीय व्यक्ति स्टाफ के ही परिवार से है। जो सभी पूर्व में हाईकोर्ट से मिले संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुए है। इधर सेंट्रल जेल के एक प्रहरी और ड्राइवर की रिपोर्ट एंटीजन किट से रविवार को पॉजिटिव आई है। 52 और 32 वर्षीय पुरुष शनिवार को पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में थे। संदेह के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को इनकी जांच की तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं जेल लाइन से 40 वर्ष की महिला भी संक्रमण की चपेट में आईं है। महिला पिछले दिनों पॉजिटिव आए व्यक्ति की पत्नी हैं। इसके अलावा कोटा ब्लॉक से पूर्व में पॉजिटिव आए पटवारी की 45 वर्षीय पत्नी और 14 साल की बच्ची भी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा मस्तूरी ब्लॉक के दो गांव से पांच ग्रामीणों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे ग्राम किरारी से 28 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय व्यक्ति सहित 33 वर्षीय महिला और 60 साल की बुजुर्ग संक्रमित पाई गई है। इसी तरह ग्राम रिसदा से 38 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है सभी संक्रमित ग्रामीण पूर्व में पॉजिटिव मरीजो के संपर्क में थे, जिसके कारण वह भी संक्रमण के गिरफ्त में आए है।

मस्तूरी ब्लॉक की कोरोना संक्रमित महिला की मौत,,इलाज के लिए घूमती रही हॉस्पिटलों में,,मौत के बाद आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव..

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम टिकारी की 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव पाई गई है। जबकि महिला की मौत शनिवार को ही रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में हो चूंकि है। बताया जा रहा है। महिला को टीबी और कैंसर की बीमारी थी। जिसका इलाज काफी लंबे समय से चल रहा था। वह कुछ दिनों से अपने परिजनों के साथ ग्राम पेंडारी में रहकर अपना इलाज करा रही थी। वही हालहि में बिलासपुर के कई निजी हॉस्पिटलों में इलाज करा चुकी थी। जहाँ उसकी तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उसे रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल रैफर किया गया था। जहाँ उसकी मौत हो गई। जिसके बाद संदेह के आधार पर उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। जिसमे वह पॉजिटिव पाई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...