मल्हार

मल्हार: डायरिया से 2 वर्षीय मासूम की हुई मौत,स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मौके पर कैंप लगाकर लोगो का किया जा रहा उपचार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुढीखार में डायरिया से अचानक तबियत खराब होने से एक 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। वही सूचना के बाद मस्तूरी स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंच पीड़ित अन्य ग्रामीणों की जांच उपचार में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बूढ़ीखार के वार्ड क्र.7 में रहने वाले राजकुमार केवर्त ने बताया की उसके 3 बच्चे है जिसमे दो बेटी और एक बेटा था 2 वर्षीय बेटा वीर केवर्त दूसरे नंबर का था जिसकी बीती रात 8 बजे के आसपास अचानक से तबियत बिगड़ने लगी उसको लगातार उल्टी दस्त हो रहा था,

जिसको परिजन शुक्रवार सुबह 5 बजे के आसपास मल्हार स्थित हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी गई, तब परिजन उसे मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। वही उसके घर के आसपास करीब 8 से 10 लोग और भी पीड़ित है जिसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंच पीड़ितो के उपचार में जुट गई है।

कुएँ का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

बूढ़ीखार के वार्ड 7 केवट मोहल्ला जहां डायरिया की शिकायत है उस मोहल्ले में एक भी हेडपंप नही है जिससे ग्रामीण पास ही खुले में स्थित कुएं का पानी पीने को मजबूर है। इस नजारे ने नल जल योजना सहित अन्य स्वच्छ जल आपूर्ति के सारे दावों की पोल खोल दी है।

स्वास्थ्य अमला मौके पर कैंप लगा कर रहा उपचार


जब डायरिया से मौत मामले में मस्तूरी बीएमओ डॉ.अनिल कुमार से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया की एक बच्चे की मौत की जानकारी मिली है जिसके बाद वहां स्वास्थ्य अमला को मौके पर भेज मोहल्ले के अन्य पीड़ितो का मौके पर उपचार किया जा रहा है। साथ ही कुएँ के पानी का भी सेंपल लेकर उसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...