छत्तीसगढ़बिलासपुर

आयुक्त की तेज चाल देख महापौर भी भागने लगे सरपट, शहर में अचानक बढ़ी सक्रियता

मैदान में छात्राओं के लिए विशेष खेल मैदान का निर्माण होना चाहिए, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

गुरुवार की सुबह मेयर किशोर राय ने बिलासा कन्या विद्यालय निर्माणाधीन मैदान व नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कालेज की छात्राओं के लिए खेल मैदान को विकसीत करने और गुणवत्ता के साथ नाला निर्माण करने की बात कही।
बिलासा कन्या महाविद्यालय के पीछे नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। इस नाले से देशबंधु प्रेस गली व अंबेडकर नगर मुदलियार गली क्षेत्र के पानी का निकासी होता है। बरसात के दिनों में इन्हीं क्षेत्रों में पानी भरने की समस्या आती है, जो नाला निर्माण के बाद खत्म हो जाएगी। नाला निर्माण की गुणवत्ता को देखने मेयर किशोर राय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नाला से क्षेत्र के बड़े आबादी के घरों से निकलने वाला पानी का निकासी होता है। ऐसे में नाला निर्माण की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। नाला निर्माण के बाद क्षेत्र में बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। बड़े आबादी के पानी के निकासी होने के कारण रोटेशन में नाले की सफाई होने की बात कही। रोटेशन में नाले की सफाई होने के कारण इसमें लगे प्री कास्ट स्लैब को बार-बार निकालने की आवश्यकता पड़ेगी।

इसलिए मेयर श्री राय ने नाले में उच्च कोटी के प्री कास्ट स्लैब डालने ठेकेदार को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने बिलासा महाविद्यालय मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कालेज की छात्राओं के लिए बास्केटबाल, व्हालीबाल व लॉन टेनिस मैदान विकसीत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अध्ययन के साथ खेल भी जरूरी रहता है। इससे शरीर फीट रहता है और खेल से भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए मैदान में छात्राओं के लिए विशेष खेल मैदान का निर्माण होना चाहिए, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार,