बिलासपुर

पत्रकार सुशील पाठक की 15वीं पुण्यतिथि: बिलासपुर प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि…जीवन और संघर्षों को किया गया याद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर प्रेस क्लब परिसर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सुशील पाठक की 15वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्मरण किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों और अधिवक्ताओं ने उनके जीवन, कार्यशैली और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। पत्रकार स्वर्गीय सुशील पाठक की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने स्वर्गीय पाठक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कमलेश शर्मा ने स्वर्गीय पाठक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अपने काम के प्रति बेहद सजग और संवेदनशील पत्रकार थे। उन्होंने बताया कि पाठक अपने घर के समीप ही अज्ञात हमलावरों की गोली का शिकार हुए थे। यह घटना पत्रकारिता जगत के लिए गहरा आघात रही, और लंबे समय के बाद भी इस मामले में अपराधियों का पता नहीं चल सका है।वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता सलीम काज़ी ने कहा कि इस मामले को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने हाई कोर्ट स्तर पर भी आवाज उठाई थी। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता से जुड़े इस गंभीर घटनाक्रम को लेकर उस समय संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए गए थे। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली एवं पूर्व सचिव दिलीप यादव ने भी स्वर्गीय सुशील पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पाठक के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदानों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर सभी पत्रकार साथियों ने 2 मिनट का मौन रहकर स्वर्गीय पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर एडवोकेट एवं वरिष्ठ पत्रकार सलीम काजी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष दिलीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार अखिल वर्मा,प्रियंक परिहार,मनीष त्रिपाठी,श्याम पाठक,जितेंद्र थवाईत,दीपक देवांगन,राहुल ठाकुर, जे पी अग्रवाल,संजीव सिंह,जियाउल्लाह खान,संजय यादव,सतीश मिश्रा,विशाल झा,अमन पांडेय,उदय सिंह ठाकुर,मनीष पाल,दिव्यांशु साहू,पूर्व प्रेस क्लब उपाध्यक्ष मनीष शर्मा,पूर्व सहसचिव रमेश राजपूत,गोपी डे,नरेंद्र सिंह ठाकुर, राजा खान, सुरेश खरे,मनोज दुबे, आलोक अग्रवाल, रवि शुक्ला, हीरालाल वैष्णव, चंद्र कुमार निर्णेजक, मोहम्मद इसराइल (बबलू) विनोद सिंह ठाकुर, लोकेश वाघमारे, उषा सोनी, गुड्डा सदाफले, ललित गोपाल,करण आदिले,चीकू गंधर्व, शाहिद अली,भारती यादव सहित श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य और युवा पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय सुशील पाठक के साथ जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें एक कर्मठ और जुझारू पत्रकार के रूप में याद किया।

error: Content is protected !!
Letest
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल