
रमेश राजपूत

बिलासपुर- सरकंडा थाना क्षेत्र में बीती रात एक बार फिर घर के आंगन में खड़ी बाइक को आग के हवाले करने की घटना सामने आई है। प्रार्थी इमलीभांठा अटल आवास निवासी गुड्डू कोशले ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर के आंगन में खड़ी बजाज प्लेटिना सीजी 10 ए एस 3026 को बीती रात किसी अज्ञात ने आग के हवाले कर दिया, जब आधी रात को घर मे धुंआ भरने लगा तो बाहर निकलने पर पाया कि उनकी बाइक धूं धूं कर जल रही थी, किसी तरह सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया लेकिन बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस आगजनी की घटना से पीड़ित को करीबन 38 हजार रुपए की क्षति पहुँची है। जिसकी शिकायत बुधवार को प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 435 का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।