बिलासपुर

मटियारी से अपहृत युवक की कुछ ही घंटों में मिली अधजली लाश

डेस्क

रविवार तड़के सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव से जिस युवक का अपहरण हुआ था, इससे पहले कि पुलिस उसे तलाश पाती, उसकी अथ जली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मटियारी निवासी जय किशन अपने साथी अतुल के साथ तड़के 3:30 बजे मैदान की तरफ निकला था। बताते हैं कि उसी दौरान वहां एक सफेद रंग की कार आई जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे जिसमें एक युवती की मौजूदगी होने की बात भी सामने आई है। कार में सवार लोगों ने पहले तो जय किशन और अतुल के साथ विवाद किया और उसके बाद जबरन अपने साथ जयकिशन को उठाकर ले गए। इस दौरान अतुल भागने में कामयाब हुआ और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को बताई ।इससे पहले कि पुलिस कार और जय किशन को तलाश पाती, कोटा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली, जिसके पहनावे और अन्य निशानों से मृतक को जयकिशन ही बताया जा रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है कि वह लोग कौन थे जिनका जयकिशन से विवाद हुआ था और ऐसी क्या बात हुई थी उन्होंने जय किशन की इतनी नृशंस हत्या कर दी। इस मामले में सबसे बड़ी कड़ी जय किशन का दोस्त अतुल है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...