कोटा

शहर से 35 किमो. दूर तुफान ने मचाई तबाही….ग्रामीणों का जन जीवन हुआ प्रभावित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार को शहर से 35 किलोमीटर दूर कोटा ब्लॉक के कई गांवो में तेज हवा चलने के साथ ही तुफान और मुलधार बारिश हुई जिसके चलते आधा दर्जन गांव में तबाही का मंजर देखने को मिला हवा इतनी तेज थी कि ग्रामीणो के घरो का छप्पर भी उड़ कर कोसो दूर पर गिरता रहा।

बारिश की गति ऐसी थी की गांव में घुटने घुटने तक पानी भर गया। तुफान की चपेट में कोटा ब्लॉक के पोड़ी, मोहदा, गंगा सागर, नवागांव, डोगरी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में तुफान ने अपना कहर बरपाया है।

नवागांव डोगरी के उपसरपंच महावीर साहू ने बताया मंगलवार को दोपहर में बदली छाई रही लेकिन शाम होते होते हवा चलनी शुरु हो गई कुछ देर बाद ये तुफान में बदल गई लोगो के छप्पर उखड़ कर गिरने लगे। बिजली के खंबे टूट कर जमीन पर तार फैल गए। आस पास के दर्जनो गांव में यही हालत रहें। बिजली के तार टूटने के कारण शाम से ही बिजली गुल हो गई है।

दर्जनो गांव में ब्लैक आउट है। हवा इतनी तेज चली की पीपल के पेड़ के बड़े-बड़े डंगाल टूटकर गीरने लगे। गांवों में इतने तुफान और बिजली बंद होने पर अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन न तो ब्लॉक के कोई अधिकारी पहुँचे न ही जिला मुख्यालय से कोई मदद पहुँची है। ग्रामीणो के फसलो को भी काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में शासन की तरफ से राहत मिले तो कोरोना और लॉकडाउन की मार झेल रहें ग्रामीणो को काफी मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ...