बिलासपुर

गाँव में जमी थी जुए की महफ़िल, पुलिस ने दबिश देकर 10 जुआरियों को पकड़ा….मौके से 33 हजार रुपए, मोबाइल सहित बाइक और ताशपत्ती जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- कोनी पुलिस ने बिरकोना में दबिश देकर जलसों रोड पर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पकड़ा है, जिनसे 12 मोबाइल, 5 मोटरसायकल और ताश की गड्डी सहित 33280 रुपए नगद को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू धारा 144 के बावजूद कुछ लोग नियमों को ताक में रखकर जुआ खेल रहे है, जहाँ पुलिस ने विशेष टीम बनाकर दबिश दी और 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

पकड़े गए जुआरियों में गोपी ध्रुव पिता महेशराम, जोरापारा सरकंडा, साहिद टैगोर पिता विनोद टैगोर जोरापारा सरकंडा, मनोज राव पिता विजण राव सरकंडा पानी टंकी, सम्राट सिंह पिता विजय सिंह बंगालीपारा सरकंडा, संतोष राजपुत पिता वीरू राजपुत ज्योति विहार सरकंडा, राजेश बैस पिता मुलचंद बैस चाटीडीह , , लवकेश केसरी पिता महेश केसरी दयालबंद, जैकी कुमार पिता प्रदीप कुमार दयालबंद, सागर मिश्रा पिता कैलास मिश्रा सरकंडा और देवेद्र सोनी पिता महानंद सोनी अशोक नगर शामिल है। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट और धारा 188,269 के तहत कार्यवाही की गई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...