रतनपुर

महुआ चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, गल्ला व्यवसायी के गोदाम को बनाएं थे निशाना….जांच के दौरान गाँव के निकले चारो आरोपी

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा में अज्ञात चोरों ने गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मिली जानकारी के अनुसार बेलतरा निवासी विनोद जायसवाल का गल्ले का व्यवसाय है। जिसका गोदाम ग्राम बेलतरा के सूर्यवंशी मोहल्ले में स्थित है। जहाँ 20 कट्टा महुआ रखा हुआ था। प्रार्थी के अनुसार 26 और 27 जुलाई की दरमियानी रात किसी अज्ञात चोरों ने उनके गोदाम के छत में लगे टिन को उखाड़ा कर वहाँ रखे 7 बोरी महुवा को चुरा ले गए थे। जिसकी कीमत 15 हजार बताई जा रही है। घटना की जानकारी प्रार्थी को बुधवार को हुई।

जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत रतनपुर थाना में की गई है। मामले में रतनपुर पुलिस ने गांव के चार आरोपियों को गिरफ्ताार किया जिनके घर दबिश देकर चोरी गए महुआ के साथ बोरियों को बरामद किया गया पकड़े गए आरोपियों में जहाँ बलराम सूर्यवंशी पिता ईश्वरी सूर्यवंशी 21 वर्ष, चन्द्रहास सूर्यवंशी पिता सियाराम 23 वर्ष, सनी सूर्यवंशी पिता पुन्नू लाल सूर्यवंशी 20 वर्ष और ओमप्रकाश सूर्यवंशी पिता पुन्नूलाल सूर्यवंशी 27 वर्ष शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल...