
रमेश राजपूत

बिलासपुर– शुक्रवार को सेंट्रल जेल के एक 85 वर्षीय कैदी की उपचार के दौरान कोविड 19 हॉस्पिटल में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कैदी को विगत 28 जुलाई को पॉजिटिव पाए जाने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और उसका उपचार किया जा रहा था। फ़िलहाल कोरोना संक्रमण के अलावा 85 वर्षीय कैदी को कई और स्वास्थ्य समस्याएं थी, जिसकी मृत्यु हुई है बहरहाल जिले में यह 5 वीं मौत कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से हुई है