रायपुर

प्रदेश में 193 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि,,,वही राजधानी फिर नंबर 1पर,,,न्यायधानी के इन क्षेत्रों में कोरोना की दस्तक,,,

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर-राजधानी में कोरोना का दायरा कम होने का नाम ही नही ले रहा है। प्रदेश में मिल रहे पॉजिटिव मरीजो में से रोजाना सर्वधिक मरीज रायपुर जिले से मिल रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को भी प्रदेश में 193 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा 81 संक्रमित रायपुर जिले के है। तो वही दुर्ग से 53 , बिलासपुर से 09 , राजनांदगांव व जांजगीर – चांपा से 08-08 , सरगुजा से 07 , कोरिया से 05 , रायगढ़ , बलौदाबाजार व कबीरधाम से 04-04 , मुंगेली से 03 , बस्तर से 02 , कोण्डागांव , नारायणपुर , महासमुंद , बेमेतरा और बालोद से 01-01 मरीज मिले है। इन नए मामलों को मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 9385 पहुँच चूंकि है। जिसमे शनिवार को 380 मरीजो के स्वस्थ होने के उपरांत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अब भी 2720 एक्टिव मरीज छत्तीसगढ़ में है। जो प्रदेश के अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों में जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

नही थम रहा मौत का सिलसिला,,मौत के आकड़े पहुँचे 55..

छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे संक्रमित मरीजो की संख्या में इजाफा हो रहा है। उसी तरह प्रदेश के कोरोना संक्रमित मरीज अपनी जान गवा रहे है। इसी तारतम्य में शनिवार को रायपुर शदाणी दरबार में रहने वाली 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है। महिला को बीपी और शुगर की बीमारी पिछले 3 सालों से थी। महिला को 27 जुलाई को एम्स ने एडमिट कराया गया था। जिसकी शुक्रवार देर रात रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस तथा सेप्टिक शॉक लगा। जिससे उसी जान चली गई।

शहर के रिहायशी इलाकों से मिल रहे संक्रमित,,जिले में फिर संक्रमण बढ़ने की संभावना..

न्यायधानी में शनिवार को भी 11 नए पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे चार शहरीय तो 7 ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज शामिल है। बताया जा रहा है। जो सभी मेल है। बतादें इन मरीजों की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नही है। पॉजिटिव मरीज में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड के 50 वर्षीय व्यक्ति, मंगला में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग और भारतीय नगर के रहने वाले 23 साल का युवक सहित ठेठाडाबरी शांतिनगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम गतौरा से तीन ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए है। जिनकी उम्र लगभग 26,41,19 साल है। बताया जा रहा है। सभी मरीज लगरा स्थित बोरा फैक्टरी में काम करते थे।

जहाँ पूर्व में जाँजी के एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर यह सभी संक्रमित हुए है। इधर बिल्हा ब्लॉक के तीन अलग अलग गांव से भी संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे ग्राम केसला के 40 वर्षीय व्यक्ति,फरहदा निवासी 33 वर्षीय ग्रामीण सहित बशाह गांव में रहने वाला 17 साल का किशोर शामिल है। इसी तरहा कोटा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले बेलगहना निवासी 18 वर्षीय किशोर भी कोरोना संक्रमित मिला है। जिन्हें मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 684 पहुँच चुकी है। जबकि अब भी 146 मरीज एक्टिव है। जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटलों में चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,