रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज 280 कोरोना पॉजिटिव की पहचान, संक्रमण से 8 की हुई मौत….कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10000 हुआ पार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर– प्रदेश में कोरोना का काला साया छटने का नाम ही नहीं ले रहा है रोजाना ही छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों कोरोना से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है इसी कड़ी में मंगलवार को भी प्रदेश के 19 जिलों से 280 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है बीते कुछ दिनों के अनुसार आज भी राजधानी से ही सर्वाधिक 106 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा संक्रमित मरीजो में दुर्ग जिले से 42, बस्तर से 37, बलरामपुर-कोंडागांव से 25, सूरजपुर से 09, रायगढ़ से 6, राजनांदगांव और महासमुंद से 5, बिलासपुर और कांकेर से 4, कबीरधाम-बलौदाबाजार-जांजगीर और  कोरिया से 2 धमतरी-जशपुर-से 1 मरीज शामिल है। वही मंगलवार को 357 मरीजो का डिस्चार्ज कोविड हॉस्पिटलों से किया गया है। जिन्हे मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 10109 पहुँच चुकी है। जबकि अब भी प्रदेश के अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों में 2427 एक्टिव मरीज कोरोना से लड़ रहे है। 

संक्रमित मरीजो के मौत के आकड़े डराने वाले,,एक दिन में 8 मरीजो की हुई मौत…

छत्तीसगढ़ में अन्य प्रदेशो की तरह कोरोना ने मौत का तांडव नृत्य शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की मौत ने सभी की नींद उड़ा दी है। ताज्जुब की बात यह है। कि प्रदेश में कोरोना का असर सामान्य से असामान्य होता प्रतीत हो रहा है। क्योंकि अब छत्तीसगढ़ में भी अन्य प्रांतों के तरह ही संक्रमित मरीजो के मौत का सिलसिला रफ्तार पकड़ने लगा है। इसके गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि मंगलवार को प्रदेश के चार जिलों से 8 मरीजो की मृत्यु हुई है। जिसमे दो महिला और 6 पुरूष शामिल है। इन मरीजो में बिलासपुर विनोबा नगर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग,रेल्वे परिक्षेत्र निवासी 59 वर्षीय आरपीएफ जवान है। जिनका इलाज अपॉलो हॉस्पिटल में चल रहा था। तो वही सेंट्रल जेल में उम्र कैद की सजा काट रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी मौत हुई है। जिसने हॉस्पिटल पहुँचने के पूर्व ही दम तोड़ दिया था। वही दुर्ग जिले के संत रविदास नगर में रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति जो एक अगस्त को एम्स में भर्ती हुआ था। तो सरगुजा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग जो 24 जुलाई को रायपुर एम्स लाया गया था। उनकी भी मौत मंगलवार को हो गई है। रायपुर के गुढ़ियारी इलाके से रहने वाली 50 वर्षीय एक महिला और रायपुर के ही मोहबा बाजार में निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग सहित रायपुर के एक 35 वर्षीय युवक ने भी एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांसे ली है। आपको बता दे इन मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत होने की संख्या बढ़कर 69 पहुँच चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब