पचपेड़ी

रेत लोडिंग के दौरान पोकलेन चालक की लापरवाही से हुई थी हाइवा के हेल्पर की मौत….पचपेड़ी पुलिस ने किया अपराध दर्ज

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी में अमलडीहा रेतघाट में रेत लोडिंग के दौरान पोकलेन ऑपरेटर की लापरवाही से हाइवा के हेल्पर की मौत हुई थी, जिसमें जांच के बाद पुलिस ने पोकलेन ऑपरेटर के खिलाफ धारा 304 ए आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। ग़ौरतलब है घुरु अमेरी निवासी मोनू रजक हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीएन 9376 में चालक हेमचंद लहरे के साथ हेल्पर का काम करता था, जो 24.04.2023 को शाम में रेत लोडिंग कराने अमलडीहा रेत घाट गया था, जहाँ हेल्पर मोनू हाइवा के ऊपर चढ़कर रेत लोड करा रहा था,

तभी पोकलेन के चालक दुल्लम सिंह ध्रुव ने लापरवाही पूर्वक रेत लोड करते हुए उसे टक्कर मार दिया जिससे वह हाइवा के अंदर गिर गया और रेत में दबकर उसकी मौत हो गई। घटना से अनजान हाइवा चालक हेमचंद ने आसपास अपने हेल्पर को ढूंढा, नही मिलने पर वही गाड़ी लेकर रेत खाली करने रलिया साइट पर चला गया जहाँ रेत खाली करने पर हेल्पर मोनू की लाश रेत में दबी हुई मिली थी, मामले में पुलिस जांच में जुट गई थी, जिसमें अब पोकलेन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...