बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- न्यायधानी में 86 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, 29 शहर से तो 34 मस्तूरी ब्लॉक से वही बिल्हा से 19 मरीज….डॉक्टर, इंजीनियर सहित मजदूर मिले संक्रमित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– शुक्रवार को जिले में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बड़ी तादात सामने आई है, जिसके पीछे सिम्स में शुरू आरटीपीसीआर जांच सुविधा को माना जा रहा है, पूर्व में जिले के सेम्पल रायपुर जांच के लिए भेजे जाते थे, लेकिन अब सिम्स में आरटीपीसीआर जांच शुरू हो जाने से सेम्पल रिपोर्टिंग में तेजी आई है, यही वजह है कि बड़ी तादात में मरीजों की पहचान हो रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 86 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिसमें मस्तूरी ब्लॉक से सर्वाधिक 34 मरीज मिले है, जिनमें जांजी से 6, पोड़ी 19, ओखर 1, मुड़पार 1, देमहापार 1, मल्हार 1, मस्तूरी 1, गुड़ी 1, पंधी 2 और सीपत से 1 शामिल है, वही बिलासपुर शहर से 29 कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिनमे खमतराई, कान्हा परिसर लाल खदान मगरपारा, कस्तूरबा नगर, जगमल चौक, बलराम टॉकीज के पास, परिजात एक्सटेंशन, राजेंद्र नगर, चांटा पारा बंधवापारा, जबड़ापारा, तालापारा, साईं कुंज भारतीय नगर, रमतला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चांठीडीह, तिफरा कतियापारा, सिंधी कॉलोनी शामिल है। इसके अलावा बिल्हा ब्लॉक से 19 पॉजिटिव मिले है जिनमे लगरा से 12, फरहदा से 7 शामिल है। कोटा ब्लॉक के रतनपुर भेड़िमुड़ा से 1, तखतपुर भरनी से 2 और कोरबा की एक बच्ची शामिल है जिसका उपचार अपोलो में चल रहा है। आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में निगम इंजीनियर 55 वर्षीय कस्तूरबा नगर निवासी और डॉक्टर 29 वर्षीय लालखदान निवासी, डॉक्टर 68 वर्षीय बलराम टॉकीज के पास और फरहदा के बोरा फैक्ट्री में काम करने वाले 12 मजदूर शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज