बिलासपुर

शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा करने का खेल, सड़क की जमीन पर आंगनबाड़ी बनाने के नाम पर पार्षद ने किया अवैध निर्माण, शिकायत के बाद निगम ने थमाया नोटिस

उदय सिंह

बिलासपुर – जमीन कारोबार से राजनीति में आए निर्दलीय पार्षद ने वार्ड में ही बेजा कब्जा करने का खेल शुरू कर दिया है। पार्षद बनने के बाद से ही सुर्खियों में रहने वाले वार्ड नंबर 42 चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द के निर्दलीय पार्षद लक्ष्मी यादव का एक और कारनामा सामने आया है इस बार पार्षद में सड़क के लिए छोड़ी गई 20 फ़ीट जमीन पर ही कब्जा कर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है वार्ड वासियों ने जब इसकी जानकारी पार्षद से मांगी तो पार्षद ने वार्ड वासियों को आंगनबाड़ी बनाए जाने की बात कहते हुए उल्टे पैर वापस कर दिया। जिसके बाद सड़क के लिए छोड़ी गई जमीन पर कब्जे की खबर आग की तरह पूरे वार्ड में फैल गई । कुछ लोगों ने पार्षद की कार्रवाई का विरोध किया तो पार्षद ने अपनी गलती छुपाने के लिए वार्ड वासियों को यह कह चलता कर दिया कि इस जमीन में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराया जा रहा है जबकि नगर निगम या शासन की तरफ से आंगनबाड़ी बनाने का कोई भी आदेश नहीं दिया गया है ।

पार्षद लक्ष्मी यादव द्वारा सड़क की जमीन पर बेजा कब्जा करने पर वार्ड वासी सकते में आ गए और इसकी शिकायत कलेक्टर व क्षेत्रीय विधायक से की शिकायत में कॉलोनी वासियों ने कहा है कि लॉकडाउन में शासकीय छुट्टी होने के दौरान पार्षद ने शारदा नगर में सड़क की जमीन पर कब्जा कर लिया है और यह निर्माण कार्य भी प्रारंभ करा दिया है जिसके चलते आने वाले समय में कॉलोनी वासियों को आने जाने में परेशानी होगी । सड़क की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत के बाद जोन कमिश्नर ने निर्दलीय पार्षद को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य बंद कराने निर्देश दिए हैं इधर वार्ड वासियों ने निर्दलीय पार्षद पर वार्ड में कई और जमीनों पर कब्जा करने और बेचने का आरोप भी लगाया है।

विरोध करने पर दे रहा धमकी…

सड़क की जमीन पर कब्जा करने का जब कॉलोनी वासियों ने विरोध किया तो पार्षद उनको धमकी देने लगा कि तुम लोग शासकीय कार्य में बाधा डाल रहे हो तुम को जेल भिजवा दूंगा। जमीन कारोबारी पार्षद लक्ष्मी यादव पर पहले भी जमीन पर कब्जा कर अफरा तफरी करने के आरोप लगते रहे हैं, पार्षद बनने के बाद से ही पार्षद के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं वही क्षेत्र के युवा नदी की रेत में भी कमीशन खोरी का आरोप पार्षद पर लगा रहें हैं।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...