सीपत

सीपत एनटीपीसी के ट्रेक मजदूरों को 2 माह का वेतन नही मिला…रेल रोक कर किया जा रहा प्रदर्शन

रमेश राजपूत

सीपत – एनटीपीसी सीपत के रेलवे ट्रेक मजदूरों को अक्टूबर और नवंबर का वेतन नही दिया गया है, वही इसके अलावा 4 महीनों का बोनस वितरित नही किया गया है। जिसके संबंध पूर्व में प्रबंधन और प्रशासन को सूचना देकर इस प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी,

वही गुरुवार को गैंगमेन रेलवे ट्रेक यूनियन के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। प्रबंधन और मजदूरों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर मजदूरों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग लगातार की जा रही थी,

लेकिन एनटीपीसी प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नही दिया, लिहाजा गुरुवार को रेल रोककर यह प्रदर्शन किया जा रहा है, जहाँ मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद है।

एनटीपीसी प्रबंधन दे रहा जल्द भुगतान का आश्वासन…

मामले में एनटीपीसी प्रबंधन ने जानकारी दी है कि मेसर्स एसके यादव कंपनी द्वारा ट्रेक मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है। एजेंसी की गलती की वजह से भुगतान नहीं हुआ है। जबकि NTPC सीपत प्रबंधन ने पहल करते हए पहले भी ट्रेक मजदूरों को पेमेंट किया था। इस बार भी NTPC सीपत प्रबंधन द्वारा पिछले महीने का भुगतान एक-दो दिनों में करवा दिया जाएगा तथा दूसरा भुगतान एक सप्ताह के अंदर एनटीपीसी द्वारा सीधे ट्रैक मजदूरों को कर दिया जायेगा। वही एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा एजेंसी को भी बदलने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ट्रेक मजदूरों को समय पर भुगतान हो सके NTPC सीपत प्रबंधन ट्रेक मजदूरों को नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए हमेशा प्रयासरत है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...