रतनपुर

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की कार्रवाई……नशे के खिलाफ अभियान

डेस्क

रतनपुर- रतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखराम निवासी रामचंद केवट पिता माखन केवट को साढ़े 8 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। वही इस मामले में यह नया मोड़ भी आया है जिसमे आरोपी की पत्नी ने शिकायत की है कि जिस प्रधान आरक्षक ने कार्रवाई की है उसने डेढ़ लीटर शराब को बढ़ाकर साढ़े 8 लीटर किया है क्योंकि कुछ दिनो पहले ही उसके पति ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इस में शराब जब्ती के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी गई है लेकिन आरोपी की पत्नी की शिकायत भी कई सवालों को जन्म दे रही है, फ़िलहाल पुलिस की कार्रवाई क्षेत्र में जारी है, जिनके द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...