बिलासपुर

घर में चल रहे मरम्मत कार्य का फायदा उठाकर चोरों ने किया 65000 का माल पार, पुलिस ने किया अपराध दर्ज….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – घर की मरम्मत कार्य के दौरान खिड़की खुला होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने शिक्षक के घर से 65000 का माल पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंद रेसीडेंसी चिल्हाटी निवासी संतोष कौशले शिक्षक हैं, जो अपने घर का मरम्मत कार्य करवा रहे थे, जिसमें कमरे की खिड़की के स्थान पर आलमारी बनवाने के लिए उन्होने कमरे की खिड़की तोड़वा दी गई थी, कार्य पूरा ना होने के कारण उन्होंने टूटी खिड़की को पॉलीथिन से ढ़कवा दिया था। 8 अगस्त की रात खाना खाकर उनका परिवार सोने चला गया, इसी बीच अज्ञात चोरों ने खिड़की के जरिए कमरे में प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर तथा नगद 10000 सहित कपड़े और पर्स में रखे नगद 5000 तथा कमरे में ही रखे 3 मोबाइल,  (कुल कीमत 65000) का माल पार कर दिया। रात करीब 2:00 बजे बाथरूम करने उठे शिक्षक को इस घटना की जानकारी हुई। प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी