सीपत

अनियंत्रित बाइक पुल से टकराकर गिरी नहर में,मौके पर बाइक सवार युवक की हुई मौत, सीपत थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

बिलासपुर: शहर से एनटीपीसी सीपत मार्ग में सीपत के शुरुवात होते ही एक ऐसा खतरनाक पुल हैं, जो हादसों का केंद्र बना हुआ हैं। हम बात कर रहे हैं, एनटीपीसी सीपत के मेंन गेट से लगे बहेरा पुल की। जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार की रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस घटना में एक बाइक सवार युवक पुल के नीचे नहर में जा गिरा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।सीपत थाने के डायल 112 टीम के आरक्षक शरद साहू और चालक अविनाश वैष्णव से मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी निवासी संगीत कुमार साहू पिता मनहरण लाल साहु उम्र 33 वर्ष बोर खुदाई का काम करता था।

जो बुधवार की रात करीबन 11 बजे काम खत्म कर सीपत से अपने घर ग्राम पंधी लौट रहा था। इसी दौरान बहेरा पुल के पास संगीत की बाइक क्रमांक सीजी 10 एएल 0152 अनियंत्रित हो गई और बहेरा पुल से जा टकराई। पुल से टकराने के बाद अनियंत्रित बाइक नहर के नीचे जा गिरी। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना 112 टीम को दी। मौके पर पहुंचीं डायल 112 की टीम ने संगीत को सिम्स में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान संगीत की मृत्य हो गई।

2 बच्चों का पिता था, संगीत

डायल 112 की टीम ने बताया की संगीत साहु ग्राम मोहरा का रहने वाला था, जो शादी के बाद ग्राम पंधी में रहता था। संगीत 9 साल की लड़की और एक 6 साल के लड़के का पिता था। जो बोर खुदाई का काम कर परिवार चलाता था।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...