बिलासपुर

फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया में युवती को दे रहा था धमकी, पुलिस ने 3 महीने में ढूंढ निकाला आरोपी युवक को…इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करने वाला पहुँचा सलाखों के पीछे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बना कर धमकी देने वाले युवक को साइबर सेल और सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ने में सफलता पाई है। दरसअल सरकंडा पुलिस के पास एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी की कोई अज्ञात युवक इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बना कर उसे धमकी दे रहा है। पहले तो युवती ने युवक की फर्जी आईडी को ब्लॉक कर दिया था। लेकिन वह बार बार लड़कियों के नाम की आईडी बना कर युवती को फोन हैक कर उसे बदनाम करने की बात कहते हुए मैसेज करता था। जिससे तंग आकर युवती ने 18 अप्रैल 2020 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने साइबर सेल को युवक की पतासाजी करने आरोपी युवक की मौजूदा जानकारी दी थी। जिसको लेकर साइबर सेल की टीम सतत प्रयास कर रही थी। इसी बीच बालोद 65 वन/INA टाइप सेक्टर टाउनशिप दल्ली राजहरा, जिला बालोद निवासी भावेश उर्फ विष्णु साहू युवक को पकड़कर पूछताछ की गई।

जिसमें युवक ने अपना जुर्म कबूल किया जिससे पुलिस ने एक फोन को भी जब्त किया है। जिसके खिलाफ सरकंडा पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 509 एवं आईटी एक्ट की धारा 66 (ड़) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम,