रतनपुर

शासकीय महामाया महाविद्यालय में संविधान दिवस पर विशेष आयोजन…भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में  26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की सभी कक्षाओं में प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। प्रस्तावना के पूर्व प्राध्यापकों ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा संविधान निर्माण में किए गए योगदान का पुण्य स्मरण किया।

डॉ राजकुमार सचदेव ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस 26 नवंबर पश्चात, संविधान लागू करने की तिथि 26 जनवरी को क्यों चुना गया, इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग ने इस अवसर पर भारतीय संविधान पर आधारित 25 प्रश्नों की आफलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें 72 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर जी ने सभी को संविधान दिवस पर, संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों के पालन हेतु प्रेरित किया और राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के लिए विभाग के प्राध्यापक डॉ अशोक लहरे, ऋचा गुप्ता को बधाई दी एवं प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोगी डॉ राजकुमार सचदेव, डॉ श्रद्धा दुबे, डॉ आनंद कौशिक,प्रो.देवलाल उइके, डॉ जितेंद्र साहू,प्रो.दिव्यकांत कश्यप की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...