बिलासपुर

लाला लाजपत राय स्कूल के बच्चों ने समझा, कैसे चले सड़क पर सुरक्षित

डेस्क

नए यातायात नियम बेहद सख्त बनाए गए हैं , जिसमें नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए अभिभावकों और वाहन मालिक पर सख्त जुर्माना और सजा का प्रावधान किया गया है। लगातार स्कूलों में यह समझाइश दी जा रही है कि स्कूल स्वयं नियम तय करें कि कोई भी स्टूडेंट दुपहिया वाहन लेकर स्कूल ना आए । यातायात नियमों और सड़क पर सुरक्षित आवागमन की शिक्षा देने तैयार ट्रैफिक सेफ्टी सेल द्वारा लगातार शहर के अलग-अलग स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित कर बच्चों को सुरक्षित यातायात के नियम समझाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को लाला लाजपत राय हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे सेफ्टी सेल के सदस्यों ने बच्चों को सड़क संकेत, सड़कों पर सुरक्षित चलने, यातायात के नियमों का पालन करने और दूसरों को भी सुरक्षित यातायात की शिक्षा देने का संकल्प दिलाया।

सेफ्टी सेल के सदस्यों ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाने के दौरान हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट पहनने की क्या अहमियत होती है। पैदल और वाहन चलाने के दौरान किस दिशा से यातायात करना चाहिए। सिग्नल और यातायात संकेतों के भी मायने समझाएं गए। बच्चों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाते हुए कई सवाल कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत कराया।

इस विशेष आयोजन में बच्चों के अलावा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी भाग लेकर यातायात नियम को समझा। यातायात विभाग का मानना है कि भविष्य के नागरिक जब यातायात के नियमों को बेहतर समझेंगे तो फिर सड़कों पर व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। वही बच्चे जब अपने बड़ों और छोटों को इसकी शिक्षा देंगे तो उसका भी अपना ही अलग प्रभाव होगा । इसी मकसद के साथ इन दिनों बिलासपुर शहर के अलग-अलग स्कूलों में इस तरह का आयोजन यातायात विभाग द्वारा किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार