रतनपुर

असामाजिक तत्वों की करतूत, मवेशियों को स्कूल के बाथरूम में किया बंद… एक मवेशी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश थाने में हुई शिकायत

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के ग्राम खैरखुंडी में असामाजिक तत्वों की एक करतूत से ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त कर दिया है। अज्ञात तत्वों ने शासकीय स्कूल के दिव्यांग के लिए बनाए गए बाथरूम में तीन मवेशियों को बंद कर दिया था, जहाँ एक मवेशी की मौत हो गई है। बाथरूम से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने ने इसकी सूचना सरपंच को दी है, जिसके बाद सरपंच ने रतनपुर थाने में लिखित शिकायत कर अज्ञात तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि उक्त मामले को लेकर खासा आक्रोश ग्रामीणों में व्याप्त है, जिनके साथ बजरंग दल के द्वारा भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। बेजुबान मवेशियों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त के लायक नही है। शासन प्रशासन के लाख प्रयासों और समझाईश के बाद भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही है, लिहाज़ा अब ग्रामीणों को जागरूक रहकर गौवंश के संरक्षण के लिए ध्यान देने की जरूरत है, ताकि पुनः ऐसी घटना न हो।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...