छत्तीसगढ़बिलासपुर

अधिकारियों ने अचानक किया निरीक्षण तो 200 से अधिक शासकीय कर्मचारी मिले नदारद, थमाया शो कॉज नोटिस

उम्मीद की जा रही है कि इस कोशिश के बाद सभी विभागों के कर्मचारी अब समय से दफ्तर पहुंचेंगे जिससे कामकाज का बेहतर संचालन हो पाएगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शासकीय विभागों के कर्मचारियों के समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। आखिरकार कलेक्टर डाॅ संजय अलंग के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का प्रातः 10. 30 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये 200 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर डाॅ अलंग सुबह 10.25 बजे ही आफिस पहुंच गए और कलेक्ट्रेट के अधिकारियों को बुलाकर उनके अधिनस्थ शाखाओं का प्रातः 10.30 निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने स्वयं कलेक्टोरेट के आवक-जावक शाखा, वित्त एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। जो कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए थे। उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कार्यालय के सहायक अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे कर्मचारियों का समय पर सुनिश्चित करें।
कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने भी जिला कार्यालय के साथ-साथ नई कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित लगभग 20 कार्यालयों का निरीक्षण किया और सभी विभागों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। संयुक्त कलेक्टर श्री गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री ए.आर टंडन, सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों ने अपने-अपने शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। उम्मीद की जा रही है कि इस कोशिश के बाद सभी विभागों के कर्मचारी अब समय से दफ्तर पहुंचेंगे जिससे कामकाज का बेहतर संचालन हो पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर