बिलासपुर

छिछोरे लुटेरों ने पैंट शर्ट का कपड़ा तक लूट लिया लेकिन 24 घंटे के भीतर पुलिस ने लूट का पूरा माल कर लिया बरामद

डेस्क

बाहर के शहर से आकर बिलासपुर में पढ़ाई कर रहे 2 छात्रों को बदमाशों ने लूट लिया । शनिवार को दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सब्जी काटने के चाकू से डरा धमका कर मूलतः हैदराबाद निवासी के मल्लेश यादव और खगड़िया बिहार में रहने वाले दूनों सिंह के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मल्लेश यादव वर्तमान में प्रगति हॉस्टल कोनी में रह रहा है तो वही दुनों सिंह मसान गंज में रहता है। इनके द्वारा सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज कराया गया था , जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर अपराधियों की तलाश शुरू की तो उन्हें गणेश नगर , सिरगिट्टी में रहने वाला संदिग्ध मकसूद उर्फ एमडी खान मिला।

जिसके साथ पूछताछ की गई तो वह पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में पूछताछ में टूट गया और उसने अपराध करना कबूल कर लिया। पुलिस को मकसूद ने बताया कि उसने अपने गणेश नगर निवासी साथी अशोक साहू के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों युवकों से लूटे गए दो पैंट ,शर्ट के कपड़े, 600 रु नगदी, बेल्ट ,चांदी का चैन, लॉकेट, अंगूठी सहित करीब 30,000 रु का माल बरामद कर लिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के दौरान इस्तेमाल चाकू, मोबाइल और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती