छत्तीसगढ़बिलासपुर

राजधानी रायपुर में 24 को क्षत्रिय महाकुंभ, देशभर से जुटेंगे राजपूत करणी सेना के सदस्य

राजधानी रायपुर के सरोना स्थित राजपूत भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजपूत समाज को संरक्षण प्रदान करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए जाएंगे

बिलासपुर उदय सिंह

सभी प्रांतों और सभी भाषा के क्षत्रिय वीरों को संगठित करने, हिंदू समाज की रक्षा और राजपूत समाज में मौजूद ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने, प्रांत और भाषा के आधार पर पक्षपात को मिटाकर राजपूत समाज का संपूर्ण विकास करने, उपेक्षितो को महत्वपूर्ण स्थान दिलाने के साथ हिंदू निष्ठा को जगाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने के मकसद के साथ आगामी रविवार 24 फरवरी को क्षत्रिय महाकुंभ 2019 का आयोजन किया जाना है। प्रदेश की राजधानी रायपुर के सरोना स्थित राजपूत भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजपूत समाज को संरक्षण प्रदान करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए जाएंगे ।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित क्षत्रिय महाकुंभ 2019 में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी शामिल होंगे। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के राजा भैया ,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव बाबा भी महाकुम्भ में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारी में संभाग प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह राणा, सचिव बीपी सिंह, संगठन प्रमुख दिनेश सिंह, संभाग संयोजक नैन सिंह परिहार और बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष उदय सिंह जुटे हुए हैं ।शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी प्रेसवार्ता के दौरान चित्तू ठाकुर रोशन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार